
Audio Kumbh
per piece
Product details
संसार में कार्य करते हुए मानव का अंतिम लक्ष्य आनंद प्राप्त करना होता है, इस हेतु समाज द्वारा विभिन्न उत्सवों की रचना की गई है। इन उत्सवों के माध्यम से समाज में नव उत्साह एवं नव उमंग के वातावरण का निर्माण होता है तथा यह समाज जीवन में उदात्त गुणों में वृद्धि तथा समरसता के संस्कारों को बढ़ाता है। हमारा राष्ट्र महान एवं प्राचीन होने से यहां प्रत्येक दिवस एक उत्सव होता है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, समाज द्वारा मनाए जाने वाले इन्हीं उत्सवों में से छः उत्सवों को अपनी शाखाओं के माध्यम से मनाता है।
परम पूजनीय गुरूजी एवं पूजनीय बाला साहब देवरस जी के बौद्धिक वर्गों पर आधारित “संघ उत्सव” नामक प्रस्तुत पुस्तक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा मनाए जाने वाले छह उत्सवों पर प्रकाश डाला गया है।
Similar products